पति ने पत्नी केआपसी विवाद में और बच्चे और खुद को चापड़ से उतारा मौत के घाट

by Aaditya HridayAaditya Hriday

आदित्यपुर थाना अंतर्गत रिहायशी इलाका एम 47 के किराएदार ने अपनी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में करीब 51 वर्षीय इमानवेल टेलरा उसकी पत्नी 45 वर्षीय नीलिमा और 10 वर्षीय पुत्र अंकन शामिल हैं।

IMG 20221121 WA0005 769x1024 1

घटना रविवार देर शाम की बतायी जा रही है। सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हत्या की वजह पति पत्नी के बीच हुए झगड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति ने पहले अपनी पत्नी तथा बच्चे की हत्या की उसके बाद खुद पर भी हमला करते हुए आत्महत्या कर लिया है।

IMG 20221121 WA0007 769x1024 1

पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ बरामद किया है फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है। घटनास्थल का दृश्य बेहद विभक्त था हर तरफ खून ही खून बिखरे पड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More