मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में हुए शामिल
सरायकेला। अब बच्चियों और गरीब बच्चों को पढ़ाई छोड़ने की जरूरत नहीं है। आप अपने बच्चों को जितना पढ़ाना चाहते है, पढ़ाईए अब अपकी बच्चों की पढ़ाई की खर्च अब राज्य सरकार उठाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने पिछले 19 वर्षो से जनता, युवाओं, किसानों और ग्रामीणों को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया। हमारी सरकार जनता और जनहित में कार्य कर रही है, तो हमें परेशान किया जा रहा है। ताकि जनता के विकास के लिए किये जा रहे कार्य बाधित हो। श्री सोरेन ने कहा कि अब राज्य के बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकार ने मदद की पहल की है। अब मेधावी छात्रों की पढ़ाई पैसे की कमी के कारण नहीं रूकने वाली है। क्योकि राज्य सरकार डॉक्टर, इंजीनियर और आॅफिसर की पढ़ाई करने वालें छात्रों को आर्थिक मदद करेंगी। हमारी सरकार राज्य के मेधावी छात्रों को पढ़ने के लिए विदेश भी भेज रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार आपलोगों को देखने को मिला कि सुदूर गांव में भी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ पहुंच रहे है। और उनके समास्याओं का समाधान भी कर रहे है। यदि पूर्व की भाजपा सरकार जनता की काम करती तो आज लाखों की संख्या में आवेदन नहीं आते। लेकिन आपकी जो भी समस्या है उसका समाधान शीध्र करेंगे। राज्य की जनता के लिए हमारी सरकार ने कई योजनाएं तैयार की है।
डबल इंजन की सरकार ने लूटा
पूर्व की भाजपा की डंबल इंजन की सरकार ने राज्य को लुटने का काम किया। सरकारी कर्मी हो या आम जनता सभी को परेशान कर रखा था। हर वर्ग के अपनी मांगों को लेकर परेशान थे। मैंने सभी की मांगों को पूरा किया, चाहे वह साहिया हो, रिटायर कर्मी हो, पारा शिक्षक हो या फिर अन्य सेवाओं से जुड़े कर्मी हो हमने सभी की मांगों को पूरा किया।
मांग रखने पर भाजपा सरकार बरसाती थी लाठियां
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के समक्ष राज्य के कर्मी अपनी मांगों को रखते थे तो उन्हें लाठियों से पिटा जाता था। मांग करने वाले कर्मचारियों के नेताओं को जेल भेज दिया जाता था। उन पर केस लाद कर परेशान किया जाता था। लेकिन अब समय बदल गया। अब आपकी सरकार है इसलिए अब जनता का काम होता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!