कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांची, सीएम हेमंत
कांग्रेस के मंत्रियों को लेकर वापस आयेंगे रांचीयूपीए विधायक रायपुर के मेफेयर 7 स्टार होटल में डेरा डाले हुये हैं. उनके साथ कांग्रेस के चार मंत्री भी शामिल हैं. जिनमें रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और आलमगीर आलम शामिल हैं. 1 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. कैबिनेट की बैठक में इन चारो मंत्रियों का रहना अनिवार्य है. इसलिए सीएम हेमंत सोरेन इन्हें लाने के खुद शाम करीब पांच बजे चार्टड प्लेन से रायपुर जायेंगे और देर रात तक उन्हें वापस लेकर लौटेंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया कि सरकारी चार्टड प्लेन जाने और वापस लेकर आने से संबंधित सारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
यूपीए राज्यपाल पर दो तरह से दबाव बनाना चाहती है. पहला दबाव यह है कि सीएम हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में जो भी फैसला आया है उसे सार्वजनिक किया जाये. वहीं दूसरा दबाव समरीलाल के विधायकी सदस्यता को लेकर के है. बता दें कि समरीलाल पर आरोप है कि उन्होंने गलत जाति प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ा. इसकी शिकायत जब विधानसभा स्पीकर से की गयी तो स्पीकर ने एक समिति का गठन किया और आरोप को सही पाया. समिति की जांच से असंतुष्ट समरीलाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जो लंबित है. उधर, विधानसभा अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जा चुकी है. आगे की कार्रवाई राज्यपाल को करनी है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!