पुलिस ने किया प्रकाश भगत को गिरफ्तार
अन्य लोगोें की तलाश में जुटी पुलिस
रांची। रातू थाना पुलिस 80 साल के बुजूर्ग किशोर भगत हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस अपने खुफिया सूत्रों की रिपोर्ट पर किशोर भगत हत्या मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस हत्या के आरोप में मृतक के सगे पोता प्रकाश भगत को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकी सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कल बुधवार को प्रकाश के साथ वारिस नामक उसके दोस्त को भी हिरासत में लिया था,लेकिन वारिस थाना से पुलिस को चकमा दे कर भाग निकला। जिससे पुलिस का शक यकिन में बदल गया है। बाद में पुलिस उसकी तलाश में संभावित जगहों में छापामारी की लेकिन हाथ नहीं आया। विश्वस्थ सूत्र के मुताबिक वारिस थाना से भागने के बाद अपने ब्लू रंग की बलेनो कार से गांव से कहीं भाग गया है।
मालूम हो कि 11जूलाई की रात में सोए हुए हालत में बेड पर ही किशोर भगत की हत्या कर दी गयी थी 12 जूलाई की सुबह में रातू थाना पुलिस ने रातू तलाब के पास सुपरवाईजर कॉलोनी स्थित एक मकान से काठीटांड़ चौक के मूल निवासी 80 वर्षीय किशोर भगत का शव बरामद किया था। किशोर की हत्या उसके सिर में नुकेली हथियार या गोली मार कर की गयी थी।
काठीटांड़ चौक में करोड़ो की जमीन व दुकानें हैं–
जानकारी के मुताबिक किशोर भगत का काठीटांड़ चौक में काफी बड़ा करोड़ो कीमत की व्यवसायिक जमी है, जिस में कई दुाकानें बनी हुई है,किशोर भगत के तीन बेटे शिबे भगत बैजू भगत और छोटू भगत हैं, तीनों बेटों को उन्होंने तीन तीन दुकानें दे दिया है, जिसका किराया उसके बेटे उठाते हैं,और तीन दुकान को किशोर अपने लिये रखा था, जिसका किराया वह खुद उठाता था। पत्नी के मार जाने के बाद किशोर भगत अकेला हो गया था, इस लिए वह अपने पोता प्रकाश भगत को साथ में रखता था। घटना की रात भी वह उसके साथ घर पर ही था, लेकिन हत्या के बारे उसे कोई जानकारी नहीं हुई। इससे पुलिस को उस पर शक हाने लगा था। जब पुलिस हत्या के कारणों की तफ्तीश में जुटी तब पता चला कि किशोर अपने पोता प्रकाश को साथ रखता था। प्रकाश भगत जमीन करोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके साथ काठीटांड़ और फुटकल टोली के कुछ पुराने अपराधी प्रवृति से जुड़े युवक भी साथ रहते हैं। पुलिस उन लोगोें को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार आरोपी प्रकाश भगत से रातू पुलिस व आलाधिकारी पूछताछ कर रहे थे।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!