हवा में उड़ते हुए नहर में गिरी कार, 6 की मौत

by Aaditya HridayAaditya Hriday

बारातियों की गाड़ी पुल की दीवार तोड़ 25 फीट नीचे गिरी
घटना आज सुबह नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद के अकौनी गांव में हुआ
पलामू। बारातियों से भरी गाड़ी नहर में गिर गई। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। औरंगाबाद में घटी इस घटना के बारे में आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि रफ्तार कार जैसे ही पुल पर पहुंची वह अनियंत्रित हो चुकी थी। जिसके बाद कार ने पुल की दीवार को तोड़ दिया और हवा में उड़ते हुए 25 फीट नीचे नहर में जा गिरी। हादसा आज सुबह नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में हुआ। कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग की हालत गंभीर थी, जिसमें से एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी भेजा गया है। मृतकों में सभी लोग झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छतरपुर से ही बारात औरंगाबाद के नवीनगर आई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिहार के नबीनगर के दीघा गांव में बारात में शामिल होने के बाद सारे लोग एक कार से लौट रहे थे। आज तड़के करीब 4 बजे के आसपास नवीनगर-जपला मुख्य पथ पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में कार अनियंत्रित होकर पास के नहर में पलट गई। इससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को यूपी के वाराणसी बीएचयू अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें से एक की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार में फंसे शवों को निकाला
घटना के बाद अकौनी गांव के लोगों ने किसी तरह वाहन में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकाला, वहीं घायलों को इलाज के लिए भेजा। इस घटना के बाद से छतरपुर के खाटीन और सड़मा इलाके में शोक की लहर है।

इनकी हो गई मौत
मृतकों में छतरपुर के खातिन निवासी सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, खजुरी निवासी चंदीप राम के पुत्र अभय कुमार, सड़मा के उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, छतरपुर के प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More