
Tamad : तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग रायडीह मोड़ के पास स्कॉर्पियो और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी है. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो रांची की तरफ से आ रही थी, वहीं ट्रक जमशेदपुर की ओर से आ रही थी. टक्कर इतने जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का परखच्चे उड़ गये.
पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. घायल को इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल भेजा. जहां इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक आशीष मुंडा रांची के लालपुर के रहने वाला था. जिसकी सगाई तीन दिन पहले रामगढ़ में 27 मार्च को हुई थी और शादी 9 मई को होने वाली थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!