“एयर इंडिया यात्रियों के साथ हो रहा धोखा” : शिवराज सिंह चौहान

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:
शिवराज सिंह चौहान एयर इंडिया Shivraj Singh Chouhan Air India

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने Air India की सेवाओं की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि, एयर इंडिया यात्रियों के साथ धोखा कर रही है। उनसे यात्रा का पैसा तो पूरा वसूलती है लेकिन सेवाओं के नाम पर उन्हें टूटी सीट आवंटित करती है।

आखिर क्यू शिवराज सिंह चौहान Air India पर भड़के ?

दरअसल, वह शनिवार को भोपाल से दिल्ली जा रहे थे।कृषि मंत्री ने दिल्ली जाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक की थी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टूटी सीट आवंटित हुई। इसके सम्बन्ध में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एयर इंडिया की सेवाओं पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में लिखा कि, आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई।

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा ?

मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? – Shivraj Singh Chouhan

उन्होंने बताया कि…

प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं। सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला। मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा। 

यह भी पढ़े… धनबाद : महाकुंभ जा रही स्कार्पियो ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, 4 की मौत

एयर इंडिया ने ट्वीट कर क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पोस्ट के बाद एयर इंडिया ने अपनी सेवाओं के लिए उनसे माफ़ी मांगी है। एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहे हैं। हम आपसे बात करने का अवसर पाकर प्रसन्न होंगे। शिवराज सिंह चौहान के इस अनुभव के बाद सोशल मीडिया पर भी एयर इंडिया की सेवाओं को लेकर बहस छिड़ गई। कई यात्रियों ने अपनी शिकायतें साझा कीं और एयर इंडिया से जवाब मांगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More