हजारीबाग में डेढ़ करोड़ का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

by Aaditya HridayAaditya Hriday
हजारीबाग

हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के करियातपुर में एक बड़ी आग लगने की घटना हुई है। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास स्थित मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मियों और सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

यह भी पढ़े… राउरकेला में Sara Ali Khan का डांस परफॉरमेंस देख मची भगदड़, कई लोग घायल

यह भी पढ़े… Sara Ali Khan in Deoghar : भोलेनाथ का जलाभिषेक करते दिखी एक्ट्रेस सारा अली खान

यह भी पढ़े… धनबाद : शादी में फायरिंग, दुल्हन के भाई को लगी गोली

आग इतनी भयानक थी कि अगर समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया जाता, तो पास में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और दर्जनों अन्य दुकानों तक फैल सकती थी। आग बुझाने के दौरान दुकान के मालिक प्रकाश कुमार भी झुलस गए, जिन्हें तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह आग बड़ी तबाही का कारण बन सकती थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More