रांची : रिम्स के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन न मिलने को लेकर डायरेक्टर ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 30 से अधिक कर्मी रिम्स डायरेक्टर के कार्यलय के बाहर इकट्ठा हो गए और अपनी मांगें जोर-शोर से उठाईं। कर्मियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले छह महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इसके अलावा कुछ कर्मियों को तो 10 महीने से भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि वे समय पर अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाते आ रहे हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा वेतन का भुगतान न किया जाना उनके जीवन यापन में परेशानी बन रहा है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!