Pakistan के गायक Rahat Fatel Ali Khan का मारपीट वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. उनका ये रूप देखकर हर कोई हैरान है, अब उन्होंने इसपर सफाई भी दी है, जो और भी हैरान करती है.
फेमस सिंगर राहत फतेह अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उसमें वो घर पर काम करने वाले एक शख्स को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं .उनके हाथ में चप्पल है और वो किसी बोतल के बारे में पूछते हुए बार-बार शख्स को मार रहे हैं. वीडियो को लेकर सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच राहत फतेह अली खान ने सफाई देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है.

Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!