सीसीएल रांची से लगाई दिल्ली की छलांग
रांची। सीसीएल रांची के सीएमडी पीएम प्रसाद (पोलवरप्पु मल्लिकार्जुन प्रसाद) कोल इंडिया के नये चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गये हैं। आज भारत सरकार के लोक उपक्रम चयन बोर्ड ने श्री प्रसाद के नाम को अपनी स्वीकृति दे दी है। कोल इंडिया सीएमडी के लिए बोर्ड में कुल सात आवेदन आए थे, जिनके इंटरव्यू के बाद श्री प्रसाद को सीएमडी पद के लिए चयनित किया गया है।
सितंबर 2020 में बने थे सीसीएल सीएमडी
आईएसएम धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग में एमटेक की पढ़ाई पूरी करने वाले श्री प्रसाद सितंबर 2020 में सीसीएल रांची के सीएमडी बनाये गये थे। माइनिंग के फिल्ड में इनका लगभग 39 वर्षों का अनुभव है। वेस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड में 1984 में ट्रेनी एक्जक्युटिव से अपना कैरियर शुरु करने वाले श्री प्रसाद महानदी कोलफिल्डस, एनटीपीसी, एनसीएल, बीसीसीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सीसीएल के सीएमडी बनाये गये थे।
झारखंड से है गहरा जुड़ाव
कोल इंडिया के नए सीएमडी पीएम प्रसाद का झारखंड से गहरा जुड़ाव है। ओपन कास्ट माइनिंग में एमटेक की डिग्री उनको आईएसएम धनबाद से ही पूरी की थी। इसके बाद नौकरी के दौरान झारखंड के धनबाद, हजारीबाग, रांची समेत कई जगहों पर लम्बा समय बिताया है। इनके कार्यकाल में सीसीएल, बीसीसीएल ने कई गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कर्मचारियों के बीच श्री प्रसाद की छवि एक लीडर की कम, अभिभावक की ज्यादा है। उनके कोल इंडिया सीएमडी बनाये जाने की खबर मिलते ही झारखंड के कोल सेक्टर में उत्सव सा माहौल है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!