शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

एक मामला गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़िसा गांव में शनिवार को देखने को मिला, जहां थाना क्षेत्र के जोरिसा गांव में एक अविवाहित युवक को दो बच्चों की मां से इश्क करना महंगा पड़ गया।

शनिवार सुबह चार बजे कथित प्रेमी युवक निमाई गोराई अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। तभी युवक को प्रेमिका के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, महिला का पति अपने घर में सो रहा था। तभी अचानक पति की नींद खुली। उसने पत्नी को अपने प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसे देख प्रेमी युवक और विवाहित महिला दोनों घर से भाग कर ट्रेन पकड़ने गालूडीह स्टेशन पहुंच गए।

दोनों का स्टेशन पर ट्रेन नहीं मिली। इसके बाद, दोनों बस पकड़कर जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इधर, पति ने ग्रामीणों को सारी बात बताई और दोनों को ढूंढने लगा।

पति ग्रामीणों के संग मिलकर खोजबीन करते हुए गालूडीह पहुंचा, जहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। ग्रामीण दोनों को पकड़कर गांव लेकर आए।

ग्रामीणों और परिजनों ने विवाहिता महिला और उसके प्रेमी युवक को पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों ने लगभग 6 घंटा तक युवक को पेड़ से बांधे रखा। इस दौरान, प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की गई। मारपीट से युवक के शरीर में कई जगह पर गहरें चोट के निशान बन गए।

वहीं, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। सभी लोगों इस बात से हैरान है कि कैसे युवक की इतनी हिम्मत हुई कि पति के रहते घर में घुस गया। महिला दो बच्चों की मां है।  

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More