रांची | कृषि मंत्री बादल ने बोकारो में बर्ड फ्लू से हुई मुर्गियों की मौत पर कहा कि हाल के दिनों में जिले से इससे संबंधित सूचना आई थी. विभाग के द्वारा मृत मुर्गियों के नमूनों को जाँच के लिए भारत सरकार द्वारा चिन्हित कोलकाता एवं भोपाल प्रयोगशाला भेजा गया था. वहां से मुगियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि की गई है. अत: बोकारो जिला अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा निर्धारित कार्य योजना के तहत रोग के नियंत्रण हेतु कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा बीमारी फैलने के स्थान से 1 किलोमीटर के दायरे में सभी मुर्गियों का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण कर दिया गया है. जिन मुर्गी पालकों के मुर्गियों का निस्तारण किया गया है, उन्हें इसका मुआवजा देने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. बोकारो में अभी स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है. कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है. इस बीमारी से वहां किसी भी व्यक्ति को अबतक संक्रमण नहीं हुआ है .
कृषि मंत्री ने कहा कि 03 मार्च को रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. सूचना मिलने के साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जा रही है. अतः इससे आम नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. सरकार अपने स्तर पर रोग को नियंत्रित करने के लिए हर प्रयास कर रही है. आम जनों से अपील है कि आगामी होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ बिना किसी प्रकार के भय के मनाएं
मंत्री बादल ने कहा कि बर्ड फ्लू मुर्गियों एवं घरेलू पक्षियों में होने वाली एक घातक, संक्रामक विषाणुजनित रोग है. मनुष्यों में भी इसके संक्रमण का खतरा रहता है परंतु मनुष्यों में संक्रमण का अभी तक कोई भी केस राज्य में नहीं आया है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!