धनबाद जिले के राजगंज में खर्नी ओवरब्रिज के पास 24 फरवरी की अहले सुबह करीब 3 बजे दो बाइक में भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गोविंदपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए. इनमें एक की स्तिथि गंभीर है. पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा. पुलिस ने बताया कि घायलों में एक की पहचान हुई है. उसका नाम गुड्डू है, जो गोविंदपुर का रहने वाला है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!