रामगढ़ : बिहार से रांची जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी के गडके मोड के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ है। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे टेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसा और रांची की तरफ जा रही बस को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद बस और ट्रेलर दोनों ही खाई में पलट गए। दुर्घटना के बाद से रांची पटना हाईवे घाटी में जाम की स्थिति में है। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे।
जानकारी के अनुसार बिहार के बख्तियारपुर से रांची जा रही बस आज सुबह 4 बजे रामगढ़ बस स्टैंड में रुकी। यहां यात्री और ड्राइवर चाय पिए। इसके पास बस रांची के लिए प्रस्थान की। रामगढ़ से रांची जाने के क्रम में घाटी में बस को रांची की ओर से आ रही एक टेलर ने जोरदार धक्का मारा। दुर्घटना सुबह 4:15 बजे की बताई जा रही है। जिससे कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें लगी। जबकि दो की भी दुर्घटना में मौत हो गई है। वही बस और ट्रेलर में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें लगी है। दुर्घटना के बाद देर से पहुंची टीम ने घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां कई गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार करने के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि कई गंभीर का इलाज रामगढ़ में किया जा रहा है। दुर्घटना की लगभग 1 घंटे के बाद पहुंची रामगढ़ पुलिस घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। सदर अस्पताल में कर्मचारियों ने गंभीर मरीजों की प्राथमिक उपचार कर रिम्स और आगे भेजने का काम किया। कम गंभीर मरीजों को रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!