नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में बिल्डिंग से लटकता मिला शव
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान में फंदे से झुलता एक छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी राजकुमार उरांव के रूप में की गई है। बताया गया कि राजकुमार उरांव 22 नवंबर को अपने दोस्त के यहां एसएससी जीडी की परीक्षा देने आया था। परीक्षा देने के बाद अपने दोस्त के यहां रह रहा था। लेकिन आज सुबह राजकुमार उरांव का शव एक बिल्डिंग में फंदे से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामला स्पष्ट हो सकता है। पुलिस ने कहा कि वह हर बिंदु पर जांच कर रहे है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!