कर्रा के कनसिली में गोली मार कर युवक की हत्या

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

संगठन से दूर हटने के कारण मारी गयी गोली
रांची। कर्रा थाना के ग्राम कनसिली में बीती रात घर सो रहे युवक निरंजन बांडो की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
जानकारी के मुताबिक मृतक मूल रुप से ग्राम हेसला का रहने वाला था जो पिछले कई सालों से कनसिली की गुड़िया सांगा के साथ लीव इन में था। वह 15 दिनों से अपनी कथित पत्नी के घर पर ही रह रह कर खेती बाड़ी का काम कर रहा था। घटना के संबंध में पत्नी गुड़िया सांगा और सास मरियम सांगा ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक से घर के अंदर गोली चलने की आवाज आयी उसके बाद उसी कमरे में सो रही गुड़िया और दूसरे कमरे में सो रही गुड़िया की मां मरियम सांगा उठ कर बाहर आयी तो देखा की घर में धुंआ भरा हुआ है। मरियम बाहर निकलने लगी तो गोली मारने वाले दो अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर रोक जिससे वह डर कर गयी। बाद में दोनों अपराधी वहां से आराम से भाग निकले।
मारपीट के मामले में गया था जेल—
लड़की की मां मरियम सांगा ने बताया कि उसकी बेटी गुड़िया सांगा निरंजन के साथ दस साल से लीव इन में थी, इस बीच कुछ दिनों पहले उके चचेरे देवर के बेटे के साथ निरंजन की मारपीट हुई थी जिसमें वह जेल गया था हाल ही में वह जेल से निकल कर कनसिली में ही रह रहा था।
संगठन से अलग हो जाने के कारण उसे मारी गयी गोली—
निरंजन की हत्या के संबंध में मिली जाकारी के अनुसार पूर्व में उसका पीएलएफआई से संबंध था बाद में वह संगठन छोड़ कर अलग हो गया था,उसके बावजूद उसके द्वारा लेवी वसूलने की भी बात कही जा रही है। इधर पुलिस इस हत्या को निरंजन की कथित पत्नी के भाईयों के साथ हुयी झगड़े से भी जोड़ कर तफ्तीश कर रही है। वहीं हत्या की घटना को संगठन छोड़ने से जोड़ कर भी पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी दिपक सिन्हा ने बताया कि अभी तक हत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है,लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। हत्या की खबर पर पहुंची कर्रा थाना की पुलिस निरंजन की कथित पत्नी गुड़िया के मोबाईल को जब्त कर कॉल डिटेल निकाल रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्ट मार्टम के लिए खूंटी भेजने को बाद निरंजन गांव हेसला और गुड़िया के गांव कनसिली के लोगों जानकारी हासिल करने में लगी हुई थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More