हजारीबाग | जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पकरार गांव निवासी दीपक कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से सोमवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था. सुबह 8:30 बजे जानकारी मिली कि वह छड़वा डैम में डूब गया है. उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कटकमदाग थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस डैम पर पहुंची और शव को डैम से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर कुछ लोगों का कहना है कि युवक बाइक खड़ा कर डैम में घुसा था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!