बिहार | मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शख्स अपने घर के बाहर परिवार के साथ बैठकर बच्चे के साथ खेल रहा है। इसी दौरान दो अपराधी घर में घुसे। उन्हें देखते ही युवक भागने की कोशिश करता है, लेकिन अपराधियों ने खदेड़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पीछे से आए एक अपराधी ने उसके सिर में सटाकर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की मोहल्ले की है। मृतक की पहचान भोला कुमार (32) उर्फ इंडियन के रूप में हुई। वह आज ही वो बनारस से लौटा था। हत्या के बाद मौके से 7 खोखा बरामद किया गया है। मारे गए शख्स का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह शराब तस्करी से जुड़ा था।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!