Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के आउट हाउस में गुरुवार देर रात आग लगने से एक युवक जिंदा जला गया. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. इस आगलगी में आउट हाउस में मौजूद दामोदर लोहरा नामक युवक जिंदा जल गया. दामोदर लोहरा सोनाहातू का रहनेवाला था. वहीं रातू का रहनेवाला अमर तिग्गा नामक युवक की स्थिति गंभीर है. आउटहाउस में आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी जांच की है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!