Table of Contents
अक्षय खन्ना पर लगे गंभीर आरोप
डेस्क। फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने बेहतरीन अभिनय से चर्चा में आए अक्षय खन्ना अब विवादों में घिरे हैं। उनकी नई फिल्म ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने पर मेकर्स ने उनके गैर-पेशेवर रवैये के आरोप लगाए थे, साथ ही कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया। इसी बीच, लेखक मनीष गुप्ता ने भी अक्षय खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मनीष गुप्ता का आरोप
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में मनीष गुप्ता ने बताया कि अक्षय ने फिल्म ‘सेक्शन 375’ के लिए साइन किया था। उन्होंने बताय कि 2017 में अक्षय ने इस फिल्म के लिए एग्रीमेंट किया था, जिसमें उनकी फीस 2 करोड़ रुपये तय की गई थी। अक्षय ने 21 लाख रुपये का एडवांस लिया और कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद अचानक उन्होंने अपनी तय तारीखें एक अन्य फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को दे दीं और लंदन चले गए। इससे उनकी टीम को छह महीने तक बिना काम बैठना पड़ा।
अनुबंध का उल्लंघन
मनीष ने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद, अक्षय ने 325 करोड़ रुपये की मांग की, जबकि उनके साथ 2 करोड़ रुपये की फीस का ही कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इस प्रकार, उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया। लेखक के अनुसार, अक्षय ने फिल्म पर पूरा नियंत्रण पाने की कोशिश की और सब कुछ अपनी मर्जी से होने की इच्छा जताई। मनीष ने स्पष्ट किया कि वे ऐसे निर्देशक नहीं हैं जो किसी अभिनेता की सभी मांगें मान लें।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अक्षय को चेतावनी दी थी कि यदि यह समस्या हल नहीं होती, तो वे उन्हें अदालत में घसीटेंगे। इसके बाद उन्होंने निर्माता कुमार मंगत को दो कानूनी नोटिस भेजे। मनीष का वकील बॉम्बे हाई कोर्ट में मामला दायर करने की तैयारी में था, लेकिन कुमार मंगत ने अदालत के बाहर ही इस मामले को सुलझा लिया। ऐसे में, अक्षय का व्यवहार अब ‘दृश्यम 3’ में भी उनके लिए गंभीर नतीजे ला रहा है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!