15 दिन में सभी मांगों पर कार्रवाई का अधिकारियों ने भरोसा
रांची। सेवा स्थायी करने और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने आज सुबह रांची नगर निगम में कामकाज ठप करा दिया। कर्मियों के हड़ताल के कारण आज सुबह से निगम में सर्टिफिकेट बनाने से लेकर कई अन्य काम कराने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मियों की मांग है कि उन्हें सातवें वेतनमान की तर्ज पर भुगतान किया जाए। वहीं 10 साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मियों को स्थाई नियुक्ति का लाभ मिले। इधर, हड़ताल देख रांची नगर निगम के अधिकारियों ने कर्मियों के साथ वार्ता की। अधिकारियों ने कर्मियों को भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट गए। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के नरेश राम ने बताया कि 15 दिनों में हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो फिर से हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर इससे पहले भी कई बार नगर निगम के 300 संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार और हड़ताल कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!