जमशेदपुर। चाकुलिया के माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ में 12 हाथियों के आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। शनिवार की देर रात्रि हाथी घाघरा गांव पहुंचे और राम सिंह की खलिहान में रखी धान की फसल को खाकर और पैरों तले रौंदकर नष्ट कर दिया है। राम सिंह ने कहा कि वह धान की खेती की थी। धान की फसल को काट कर खलिहान में रखा था। हाथियों ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया। लगभग 20 मन धान साथियों ने बर्बाद कर दिया है। हाथियों का दल गोविंद सिंह के खेत में लगी सब्जी की खेती को भी पूरी तरहा नष्ट कर दिया। उन्होंने लौकी करेला समेत अन्य सब्जियों की खेती की थी। हाथियों ने चुनाराम सिंह के खेत में काट कर रखी गई धान की फसल को नष्ट कर दिया है। यह गांव पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा है और पहाड़ों तथा साल के घने जंगलों से घिरा है। ग्रामीणों के मुताबिक सभी हाथी पास के ही जंगल में है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं और शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी विगत 5 सालों से फसलों को नष्ट कर रहे हैं। लेकिन आवेदनों और शिकायतों के बाद भी वन विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति राशि नहीं दी जा रही है और न ही हाथियों से बचाव की उपाय कर रहा है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!