Gandiv Desk: शनिवार के दिन झारखंड ( Jharkhand Weather ) के अधिकांश जिलों में बज्रपात ( Lightning ) और बारिश का प्रकोप देखा गया, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. वहीं का जगह पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली. वहीं आज यानि रविवार से झारखंड के मौसम ( Weather ) में स्थिरता देखने को मिलेगी.आने वाले अगले 5-6 दिनों तक झारखंड में किसी तरह के मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बारिश के बाद 2 डिग्री लुढ़का झारखंड का पारा

आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. बारिश की वजह से झारखंड में सुबह और शाम में लोगों को हल्की सिहरन महसूस हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिनों तक झारखंड के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नजर नहीं आएगा. वहीं बुधवार से एक बार फिर इसमे का दौर शुरु होगा. जिससे गर्मी बढ़ेगी.

यह भी पढ़े… “एयर इंडिया यात्रियों के साथ हो रहा धोखा” : शिवराज सिंह चौहान

जानें अपने जिले का तापमान

आज राजधानी रांची ( Ranchi Weather ) के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जमशेदपुर ( Jamshedpur Weather ) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धनबाद ( Dhanbad Weather ) में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज ( Daltonganj Weather ) में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, जबकि देवघर ( Deoghar ) में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज (Mc Cluskiegunj Weather ) का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 26 और 11 डिग्री रह सकता है.