वसीम जाफर ने भारत की हार पर दी प्रतिक्रिया, टॉस जीतकर गेंदबाज़ी को बताया ओवररेटेड मिथ

by TejaswitaTejaswita Mani
IND vs SA: वसीम जाफर ने भारत की हार पर लिए मजे, टॉस जीतकर बॉलिंग लेने को क्यों बताया ओवररेटेड मिथ? | IND vs SA: Wasim Jaffer takes a dig at India's defeat, why did he call winning the toss and electing to bowl an overrated myth?

चंडीगढ़: वर्तमान में अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जा रही है। अब तक दोनों टीमें 1-1 जीत के साथ बराबरी पर हैं। हाल ही में, साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे मैच में 51 रनों से मात दी।

भारत की हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भारत की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने को एक ओवररेटेड मिथ बताया। इस बयान के बाद फैंस के बीच चर्चा का माहौल बन गया है। जानिए वसीम ने ऐसा क्यों कहा है-

भारत की हार पर वसीम ने की टिप्पणी

दूसरे टी20 मैच में, जहां एडन मार्क्रम की टीम ने 51 रनों से जीत हासिल की, भारतीय प्रशंसक निराश हैं। इस हार के बाद वसीम जाफर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर तंज कसा है। उन्होंने इसे एक ओवररेटेड मिथ कहा है।

वसीम जाफर का ट्वीट

वसीम जाफर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट में इस मानसिकता पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “टी20 क्रिकेट में टीमें पहले गेंदबाजी करने के प्रति इतनी उत्सुक क्यों रहती हैं? जबकि टी20 पूरी तरह से रनों के खेल पर निर्भर करता है।” दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की, लेकिन हार गई। भारत ने दूसरे मैच में भी ऐसा ही किया, और परिणाम वही रहा। दोनों टीमों को पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत मिली। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि बेहतर पिचों पर “पहले फील्डिंग करना” एक ओवररेटेड मिथ बनता जा रहा है।

पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों की हार

जानकारी के लिए बता दें कि 9 दिसंबर से शुरू हुए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यही स्थिति दूसरे मैच में भी रही, जहां भारत ने भी टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। पहले गेंदबाजी करने पर दोनों ही टीम हार गईं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More