फोन पर मां को कहा था नहीं बचेंगे, एक ही कब्र में हमें दफनाना देना

by Aaditya HridayAaditya Hriday

फंदे से लटकती मिली नवविवाहित दंपती की लाश, मुर्शिदाबाद के थे दोनों

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकांदर गांव में पति-पत्नी का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। दोनों की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि ये लोग किसी बात को लेकर परेशान थे, लेकिन परिवार के सदस्यों को अपनी परेशानी नहीं बताये थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। मृतक दंपती का नाम शफीउल शेख और पोरोला बीबी है। दोनों ने चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। ये दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के धुलाउड़ी गांव के रहने वाले थे। तीन माह पहले ही जामकांदर गांव में पिंटू मंडल के घर में किराया लेकर रह रहे थे। हालांकि शफीउल पिछले 5 वर्ष से दुमका जिला रानीश्वर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव में रहता था और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का व्यवसाय करता था। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि शफीउल ने 2 दिन पहले ही अपनी मां फोन कर बताया था कि हमलोग परेशान हैं। अब हमलोग नहीं बचेंगे। हालांकि इस परेशानी की वजह क्या है उसने नहीं बताई। उसने यह जरूर कहा कि हम दोनों पति-पत्नी को एक ही कब्र में दफनाया जाए। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि एक पति-पत्नी का शव फंदे से लटकता बरामद किया गया है। उनके परिजनों का कहना है कि उनलोगों ने फोन कर जानकारी दी थी कि वे अब जीना नहीं चाहते। थाना प्रभारी ने कहा कि हमलोग मामले की जांच कर रहे हैं और उस अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More