नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस को शुक्रवार की सुबह एक अजीब चीज देखने को मिली। भारत और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के ट्विटर अकाउंट पर ब्ल्यू टिक का मार्क नहीं लगा हुआ था। विराट कोहली सहित कई अन्य दिग्गज क्रिकेटरों के ट्विटर अकाउंट से ब्ल्यू टिक हट गया है।
इसके पीछे का कारण है- ब्ल्यू टिक लगाए रखने के लिए महीने की एक तय रकम अदा करनी होगी। एलन मस्क ने जब से ट्विटर खरीदा है, तब से ही यह बात सामने आ गई थी कि किसी भी सेलिब्रिटी को ब्ल्यू टिक नहीं दिया जाएगा। जिसे भी ब्ल्यू टिक चाहिए, उसे महीने का 8 डॉलर भुगतान करना होगा। इससे ट्विटर की विज्ञापन के अलावा अतिरिक्त कमाई होगी।
विराट कोहली की फैन फॉलोइंग से क्रिकेट फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। कई लोगों ने ब्ल्यू टिक हटने पर विराट कोहली के प्रति समर्थन जाहिर किया तो कई लोग इस दौरान मजेदार मीम्स शेयर करते हुए नजर आए। सेलिब्रिटीज के अकाउंट से ब्ल्यू टिक हटने के बाद फैंस ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं और विराट कोहली इससे अछुते नहीं रहे। देखिए जब विराट कोहली के अकाउंट से ब्ल्यू टिक हटा तो फैंस ने कितने मजेदार मीम्स शेयर किए।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!