वडोदरा | गुजरात के वडोदरा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा में जाकर घुस गई हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हुई जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के हैं बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तभी बड़ोदरा के पास कार ऑटो रिक्शा में जाकर घुस गई घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!