श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने रात को एक बजे किया था हमला
रामगढ़। ग्राम पंचायत पालू के मुखिया गंगाधर महतो के घर शनिवार की देर रात लगभग एक बजे सुशील श्रीवास्तव गिरोह के शूटर रियाज अंसारी ने अपने गुर्गों के साथ धावा बोल दिया। मुखिया के घर जाकर अपराधियों ने तोड़-फोड़ किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद अपराधियों द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में आज सुबह ग्रामीणों ने पालू पंचायत अंतर्गत रोचाप स्थित रियाज अंसारी के घर को हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने घेर लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना पाकर पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश, भूरकुंडा ओपी प्रभारी अजीत भारती समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व बल के जवान रियाज के घर पहुंच गए। जहां से काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया जा सका। वहीं रियाज के घर पर पुलिस बल के जवानों की तैनाती कर दी गई है। रियाज अंसारी घर से फरार बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि श्रीवास्तव गिरोह के शूटर कई हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित संगीन मामले में जेल जा चुका है। अभी वह जेल से छूट कर बाहर निकला है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!