रांची। रविवार रात नौ बजे चिरौंदी सप्ताहिक बाजार में अपराधियों ने गोली मारकर सब्जी बेचने वाली एक महिला की हत्या कर दी। भीड़ भरे बाजार में अचानक हुई इस वारदात से वहां भगदड़ सी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर गोली मारने वाले अपराधी वहां से भाग निकले। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला बोड़िया की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर की टीम वहां पहुंची और महिला को तत्काल रिम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने इतनी शीघ्रता से इस घटना को अंजाम दिया कि आसपास वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। गोली सीधे महिला के सिर में मारी गई थी, जिससे वह वहीं लुढ़क गई और खून का फव्वारा बह निकला। गोली की आवाज सुनते ही वहां भगदड़ सी मच गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।


Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!