रांची | मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा के मामले पर विधानसभा में हंगामा हुआ. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटा है, अभिव्यक्ति की आजादी को छीनने की कोशिश की गई है. भाजपा की हिटलरशाही नहीं चलेगी. इसके बाद कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे. उधर भाजपा के भी विधायक वेल में आ गए और राहुल गांधी चोर है कि नारे लगाने लगे. हंगामे के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!