रांची। साउथ इस्टर्न रेलवे के रांची डिवीजन को इस बार रेल बजट के रूप में बड़ी राशि दी गयी है। जिससे पैसेंजर्स के अलावा शहर के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। रांची डिवीजन में ट्रैक को दुरुस्त भी किया जाना है। इस काम के लिए रेलवे ने रांची डिवीजन को 250 करोड़ रुपए आवंटित किये है। जिससे कि ट्रैक को पहले की तुलना में अपग्रेड किया जायेगा। वहीं नयी ट्रेनों के परिचालन से पहले ट्रैक को इस लायक बना लिया जायेगा। जिससे कि ट्रेनें तेज गति से दौड़ेगी। भारत सरकार ने आम बजट के माध्यम से देश में 400 नये वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। जिसमें रांची रेलवे स्टेशन से हावड़ा स्टेशन के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। हाईस्पीड ट्रेन को चलाने के लिए ट्रैक को भी बेहतर करना होगा। जिससे कि स्पीड चलने वाली ट्रेनों के लिए किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा राजधानी समेत कई अन्य ट्रेनों की भी स्पीड बढ़ाने की तैयारी है। जिससे कि पैसेंजर्स का सफर में जाने वाला काफी समय बचेगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!