डायन बिसाही बताकर लोगों ने जलाया था, देवकमल हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
खूंटी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की शिकार झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल पहुंचे। अर्जुन मुंडा ने पीड़िता के बेटे वीरेंद्र से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि जघन्य अपराध जब घटित होती है तो प्रशासन निष्क्रिय रहती है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से बेहतर इलाज के लिए आग्रह किया। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी में डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध महिला को जिंदा जलाने के प्रयास किया था। महिला बुरी तरह जल चुकी है। जिसके बाद ठेठईटांगर पुलिस द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाकर उसे भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। ज्ञात हो कि फ्लोरेंस डुंगडुंग नाम के व्यक्ति के द्वारा झरियो देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया गया और मौके पर मौजूद 8-10 लोगों ने मिलकर झरियो देवी के साथ काफी मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद पुआल के ढेर में उसे पटक कर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान मौजूद घायल महिला के पति को भी पीटा गया। अकेले और असहाय वृद्ध व्यक्ति कुछ कर न सके। हो हल्ला सुनकर बाकी लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!