जल शक्ति अभियान के तहत अमृत सरोवर योजना का केंद्रीय प्रभारी महानिदेशक पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन ने किया विभिन्न प्रखंडों का दौरा

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.06 PM

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.00 PM

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत अमृत सरोवर योजना का भौतिक निरीक्षण नीति आयोग के जिला हेतु नामित केंद्रीय प्रभारी एस.सी.एल दास,महानिदेशक पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन के द्वारा शुक्रवार को किया गया।

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.05 PM


अमृत सरोवर योजना का लक्ष्य ज़िलों के 75 जलाशयों को चिन्हित कर जलस्रोतों का जीर्णोधार,सौंदर्यीकरण एवं लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर आजीविका के साथ जोड़ने के लिए है।

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.06 PM 1


महानिदेशक श्री दास ने उपलब्ध जल स्रोतों को जीर्णोधार करने की बात पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान नीति आयोग की टीम के द्वारा स्थल भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चूरचु प्रखंड में निर्मित ग्रो आउट तलाब का निरीक्षण किया। तत्पश्चात टाटीझरिया के झरपो के भूमि संरक्षण कार्यालय, द्वारा तालाब जीर्णोद्धार (अमृत सरोवर) कार्यों का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.14 PM

साथ उन्होंने गोविंदपुर विष्णुगढ़ प्रखंड में विभिन्न योजना अंतर्गत निर्मित मछली पालन हेतु केज कल्चर का निरीक्षण,कोनार डैम के जल संग्रहण क्षमता को बढ़ाने,बेलकप्पी बरकट्ठा में लघु सिंचाई द्वारा तालाब जीर्णोद्धार सहित लोटवा डैम के जल संग्रहण क्षमता को बढ़ाने हेतु निरीक्षण करते हुए सभी जलस्रोत का जिओ टैगिंग कराने की बात कही ताकि भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जा सके।

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.22 PM


नए व पुराने वाटरबॉडी के निर्माण, जीर्णोधार में सभी विभागों के कन्वर्जेंस व सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपसी तालमेल बिठाने की आवश्यकता बताई।

WhatsApp Image 2022 06 24 at 3.56.22 PM 1


मौके पर भूमि संरक्षण, मत्स्य पदाधिकारी रोशन कुमार, डीआरडीए निदेशक नियाज अहमद, जल संसाधन, डीपीआरओ पंचानन उरांव, वन विभाग के अधिकारियों ने जल संरक्षण के लिए निर्मित व निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More