उज्जवला देवी हत्याकांड का खुलासा, पति ने ही मारी थी पत्नी को गोली

by Aaditya HridayAaditya Hriday

लोहरदगा। पुलिस ने उज्जवला देवी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में हत्या के आरोपी पति को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद प्रसाद साहू उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोडेड देशी पिस्टल, जिंदा गोली, खोखा व एक रिवॉल्वर बरामद किया है। प्रमोद प्रसाद ने पारिवारिक विवाद की वजह से ही पत्नी की हत्या की थी। आज लोहरदगा के एसपी आर. रामकुमार ने प्रेस काफ्रेंस में घटना की जानकारी दी। शनिवार को सेन्हा थाना क्षेत्र के चांदकोपा गांव में उज्जवला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला को पेट और बांह में दो गोली मारे जाने के बाद धारदार हथियार से भी कई वार किए गए थे। महिला का पति प्रमोद प्रसाद साहू ईंट भट्ठा व्यवसायी है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया था। मृतक का पति नकली शराब के मामले में चतरा उत्पाद विभाग द्वारा जेल भेजा गया था, फिलहाल वह जमानत पर चल रहा है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More