सिमडेगा। पाकरटांड थाना क्षेत्र के कांसजोर जलाशय में डूबने से दो युवक की मौत हो गई।
युवकों का नाम जेवियर डुंगडुंग और संदीप डुंगडुंग हैं जो खांजालोया और सिकरियाटांड के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक नहाने के लिए जलाशय में गए हुए थे। नहाने के क्रम में एक युवक गहरे पानी की ओर बहने लगा। पानी में बहते हुए उसने बचाव के लिए शोर मचाया। जिसके बाद उसके साथ नहा रहा दुसरा युवक उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। तो वह भी गहरे पानी की ओर जाने लगा। धीरे धीरे दोनों युवक पानी के अंदर चले गए और दोनों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!