कागज का बंडल थमाकर 11.30 लाख ठगने वाले दो शातिर औरंगाबाद से गिरफ्तार

गढ़वा। कागज का बंडल थमाकर एक व्यक्ति से 11 लाख 30 हजार रुपये ठगी के दो ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माइक्रोफाइनेंस कंपनी के नाम पर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा देकर दोनों ने पीड़ित को अपना शिकार बनाया। उनकी गिरफ्तारी बिहार के रोहतास जिलांतर्गत अलग-अलग गांवों से की गई है। गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार ठग रौशन कुमार और हरेन्द्र प्रजापति ममेरे-फुफेरे भाई हैं। एसपी ने बताया कि साद थाना क्षेत्र के झुरा गांव निवासी दशरथ राम ने 20 जनवरी को आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। पीड़ित के अनुसार तीन महीने से दो व्यक्ति उसके पास माइक्रोफाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर 50 लाख रुपये लोन देने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने अपना नाम कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारी के तौर पर बिहार के औरंगाबाद के प्रमोद सिंह और सोनू सिंह बताया था। कागजी खानापूर्ति के बाद दशरथ राम को 50 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके लिए 11 लाख 30 हजार की सिक्योरिटी मनी देना था। दोनों शातिर 17 जनवरी को 50 लाख की राशि लेकर लोन डिलीवर करने दशरथ राम के घर पहुंच गये। 50 लाख देने के पहले दोनों ने दशरथ राम से सिक्योरिटी मनी के 11.30 लाख रुपये ले लिए। राशि लेने के बाद दोनों ने 50 लाख का बंडल थमा दिया। घर आकर जब बंडल खोला तो उसमें कागज का टुकड़ा था। उसके बाद ठगी का शिकार बने दशरथ ने केस दर्ज कराया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More