लापुंग सेमल टोली जंगल से ट्रैक्टर बरामद
रांची। बेड़ो थाना पुलिस ने केसा सेमरा से चारी गये ट्रैक्टर को लापुुंग के जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देनेवाले गिरोह के दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। वहीं एक आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम केसा निवासी पवन उरांव और कमलदेव उरांव शामिल है वहीं भरनो थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर के रहने वाले तीसरे फरार आरोपी सुखवीर उरांव की तलाश पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने एक जनवरी की रात में केसा सेमरा बस्ती से तीर्थदेव महतो के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को पहले ढकेल कर कुछ दूर ले जाने के बाद उसे ले कर ले भागे थे। दूसरे दिन सुबह में भुक्त भोगी द्वारा बेड़ो थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद बेड़ो डीएसपी रजतमणी बाखला के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनीष कुमार की टीम ने अपने गुप्तचरों की मदद से लापुंग थाना क्षेत्र के सेमल टोली के घनघोर जंगल में छिपा कर रखे गये ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। उसके बाद घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों का पता लगा कर दो की गिरफ्तारी भी कर ली है। खबर लिखे जाने तक तीसरे फरार आरोपी सुखवीर उरांव की तलाश की में बेड़ो पुलिस भरनो में छापामारी कर रही थी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!