लातेहार। बरवाडीह अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने अवैध बालू के खिलाफ अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान रेलवे 17/सी फाटक चमरडीहा से दो अवैध बालू से लदा ट्रैक्ट जब्त किया है। मामले में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पम्पूकल कोयल नदी से चोरी-छुप कर अवैध बालू का खनन कर बेचा जा रहा है। जिसके बाद अंचलाधिकारी राकेश सहाय के नेतृत्व में छापेमारी कर दो अवैध बालू से लदा दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसके बाद चालकों से बालू से संबंधित कागजात की मांग की गई। तो ट्रैक्टर चालकों ने किसी भी तरह का कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों टैÑक्टर को जब्त कर थाना में लगा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किया गया दोनों ट्रैक्टर बिना नंबर के है। जॉच के दौरान मौके का फयदा उठाकर दोनों का चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी के निर्देशानुसार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!