राहे। ओपी क्षेत्र के मांझीडीह पैट्रोल पंप के सामने ढाई किलो अफीम के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी नोशाद आलम ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार चंदनडीह- मांझीडीह के बीच अफीम का सौदा होने वाला है। सीनियर एसपी के द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन पर डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी 26 वी बटालियन के सहयोग से एक टीम गठित किया गया। टीम में एसएसबी 26 वी बटालियन बक इंस्पेक्टर मंटू कुमार,राहे ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, एसएसआई रामपुकार बैठा,सहित एसएसबी जवान और जिला पुलिस के जवान ने राहे बुंडू सड़क के मांझीडीह पेट्रोल पंप के आसपास घेराबंदी कर दिया। रात साढ़े आठ बजे बुंडू की ओर से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। समीप आने पर पुलिस ने रोक कर पूछताछ करना चाहा तो बाइक सवार भाग निकले। पुलिस ने कुछ दूर में पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ ओर जांच करने पर पुलिस ने उनके पास से ढाई किलो अफीम बरामद किया।पुलिस ने तत्कल बाइक एच एफ डीलक्स बाइक जेएच01
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!