बिजली के तार चोरी करने के दौरान करंट लगने से दो व्यक्ति की मौत…..

बरहरवा :- बरहरवा थाना क्षेत्र के चौलिया गांव के समीप बुधवार की देर रात एक लाख 35 हजार वोल्ट बिजली का तार चुरा रहे दो युवकों की मौत करंट लगने से हो गयी। शव की पहचान नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल के किसी गांव के रहनेवाले हैं।

cu2

घटनास्थल से तार काटने का सामान, मोबाइल आदि बरामद किया गया है।
पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर युवकों की पहचान की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव, बरहरवा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार आदि घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

cu4

बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया कि शवों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली कटी हुई होगी, उसी दौरान दोनों तार काटने लगे होंगे। इसी बीच बिजली आ गई होगी, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

cu3
cu5


वहीं एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने बिजली का तार चुरानेवाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का उद्भेदन किया था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More