बारात से लौट रहे युवकों की दो बाइक आपस में टकरायी, एक की मौत चार घायल

by Aaditya HridayAaditya Hriday

चक्रधरपुर। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर एनएच 75 ई पर करोंजो के पास दो बाइक आपस में भिड़ गये। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनुआ के मोहुलडीहा निवासी विवेक महतो उर्फ सूरज के रूप में की गई। जबकि घायलों में कमलेश महतो, संजय महतो और सचिन महतो शामिल है। घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि सोनुवा के मधुपुर गांव से कराईकेला के बाउरीसाई गांव में बारात गई थी। देर रात चारों युवक बाइक पर सवार होकर वापस सोनुआ लौट रहे थे। तेज रफ्तार होने के कारण देर रात करीब 2 बजे दोनों बाईक आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More