जमशेदपुर। बहरागोड़ा में आज सुबह एक सड़क हादसे में चालक घायल हो गया। घटना बड़सोल थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पास एनएच-49 के पास की है। जहां अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बहरागोड़ा से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक की जान बाल-बाल बच गई। ट्रक का गाड़ी नंबर हइ11ऊ0272 है। जिस पर पाउडर लदा हुआ था। इधर, ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की जानकारी के बाद मौके पर बड़सोल पुलिस पहुंची। पुलिस ने देखा कि ट्रक के अंदर ट्रक चालक फंसा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को ट्रक से बाहर सुरक्षित निकाला। घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मौके पर पहुंचने और सहायता से चालक की जान बच गई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!