पलामू। औरंगा नदी से अवैध बालू उठाव के विरोध पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह हुडमूड में अवैध बालू उठाव का विरोध कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि सतबरवा थाना क्षेत्र के हुडमूड में अवैध बालू का उठाव का विरोध करने वाले व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि औरंगा नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर जा रहे एक ट्रैक्टर ने निर्मल परहिया नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर में मौके पर ही निर्मल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निर्मल परहिया बालू के उठाव का विरोध कर रहा था। इधर पलामू के मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के कादल कुर्मी में टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान मुंद्रिका शर्मा के रूप में की गई है। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया. सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!