
Latehar : पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेसलवार जंगल में हुई है. जहां शनिवार को पुलिस और टीपीसी उग्रवादी के बीच गोलीबारी हुई है. इसमें टीपीसी के तीन उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें एक जोनल और दो एरिया कमांडर शामिल हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए उग्रवादियों में जितेंद्र यादव कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव और एक गोगाद पांकी के रहने वाले बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है. बताया जा रहा कि कई अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगी है. पुलिस उग्रवादियों की धड़पकड़ के लिए जंगल में अभियान चला रही है.
उग्रवादियों के खिलाफ चलाया गया था अभियान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी हेसलवार जंगल में जमा हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से हुए गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!