पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां लॉरी-ट्रेलर की टक्कर हो गयी है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी हैं. जबकि कई मजदूर घायल हो गये हैं. यह हादसा मंगलवार की सुबह हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रेलर में करीब 20 मजदूर सवार थे. सभी डोमोहानी की ओर जा रहे थे. तभी उल्लादाबुरी इलाके में एक ट्रेलर और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना के बाद कोहराम मच गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.
पुलिस के मुताबिक सुबह कुहासे के कारण दुर्घटना हुई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग सुबह उठे ही थे कि जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी. वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे. घायल लोग इधर-उधर पड़े हुए थे. स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!