पहली बार 4 माह की बच्ची आॅपरेशन, रिम्स चिकित्सकों ने स्थापित किया कीर्तिमान
रांची। रिम्स के चिकित्सकों ने इलाज में एक बार फिर से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के इतिहास में पहली बार 4 महीने की बच्ची के दिल में सुराख का सफल आॅपरेशन किया गया। पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया की रहने वाली पार्वती मोदी ने अपनी बच्ची को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। बच्ची 4 महीने की बच्ची है और उसका वजन मात्र ढाई किलो है। चिकित्सकों ने जांच के दौरान बच्ची के हृदय में सुराख पाया। जिसके लिए आॅपरेशन की जरूरत थी। इसके बाद परिजनों की सहमति के बाद रिम्स के कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चौधरी के नेतृत्व में बच्ची का आॅपरेशन किया गया। आॅपरेशन सफल रहा और बच्ची को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पार्वती मोदी ने बताया कि बच्ची के रिम्स में भर्ती होने से पहले नारायणा हृदयालय जमशेदपुर में भर्ती थी। वहां आॅपरेशन नहीं हो पाने की स्थिति में उसके परिजन रांची लाकर रिम्स के शिशु रोग विभाग गए। वहां से फिर बच्ची को कार्डियक सर्जरी विभाग में रेफर किया गया। बच्ची के जांच के बाद पता चला कि उसके दिल में सुराख है। जिस वजह से फेफड़े का प्रेशर काफी बढ़ गया था। इस बीमारी की वजह से उसकी वजन भी नहीं बढ़ रही थी। बच्ची को आॅपरेशन से पहले प्रति मिनट 2 लीटर आॅक्सीजन जरूरत पड़ रही थी। इतनी छोटी बच्ची का ऐसा आॅपरेशन रिम्स के इतिहास में पहली बार हुआ। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जायेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!