कल क्रिसमस के दिन साफ रहेगा मौसम, रहेगी खिली धूप
ची। कंपकंपाती ठंड की मार झेल रहे राज्य के लोगों को आगे और ठंड सहना पड़ेगा। क्योकि राज्य में 28 और 29 दिसंबर को बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवा के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी भाग के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को बारिश हो सकती है। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रचंड सर्दी पड़ने लगी है. जहां कश्मीर में बर्फबारी हुई है, तो वहीं राजस्थान में बारिश का पूवार्नुमान जाहिर किया गया है। इधर दिल्ली में कोहरा छाये रहने की बात मौसम विभाग ने कही है।
झारखंड में 28 और 29 को हो सकती है बारिश
अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद जतायी है। 27 दिसंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि 28 व 29 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
कल क्रिसमस के दिन आसमान साफ
गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में रांची और कांके में क्रमश: 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सुबह में अभी भी कुहासा रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन आसमान साफ रहेगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!