झरिया | पेड़ पर चढ़ा एक युवक अचानक चीखने-चिल्लाने लगा। लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो सबके होश उड़ गये। युवक के शरीर में आग लगी हुई थी। वह झुलस रहा था। पेड़ पर उल्टा फंस गया था। पेड़ भी जलने लगा था। दरअसल, वह एक 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया था। आसपास से जुटे लोगों ने उस शख्स को बांस-बल्ली की मदद से पेड़ से नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गये। झुलसे शख्स का नाम चिमटी बताया गया। झुलसे चिमटी की हालत देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के गौशाला मोड़ के पास की है।
इधर, हादसे के बाद से इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोग सड़र पर उतर आये। कुछ लोग बिजली विभाग को कोस रहे थे। उनका कहना था कि हाईटेंशन तार काफी नीचे हैं। उसे और उपर होना चाहिए था। हादसे की फैली खबर के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्पॉट पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस लोगों को शांत करा आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!