होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर युवक ने जान देने की कोशिश की

रांची |  महिला मित्र से मिलने हरियाणा से रांची आये युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की.  यह घटना राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित एक होटल की है. जहां शनिवार को पीयूष नाम के एक युवक ने होटल के तीसरे तल्ले से  छलांग लगा दी. इस घटना में पीयूष को गंभीर चोटें आयी है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला मित्र के साथ होटल में अनबन के बाद पीयूष ने आत्महत्या करने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जो युवती पीयूष से मिलने होटल आयी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले पीयूष गुप्ता ने अचानक होटल के कमरे स्थित बालकनी से छलांग लगा दी और नीचे खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया. गिरने की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी दौड़े-दौड़े वहां पर पहुंचे. उस दौरान एक महिला भी मौजूद थी. जिसने होटल वालों को बताया कि उसने होटल के तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है.  जिसकी वजह से उसे  गंभीर चोटें आयी हैं. फिर होटल के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More